Latest
बसन्त पंचमी से शुरू हुआ धुना तपस्या, गंगा दशहरा पर समापन

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । संगमनगरी में कल्पवास के साथ-साथ संत महात्मा ऐसी भी तपस्या करते हैं, जिसे देख कर हैरानी होती है। प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक आग के गोले में या सिर पर रखकर तपस्या करते हैं। यह तपस्वी माघ मेला के महावीर मार्ग पर स्थित तपस्वी नगर में रहते हैं। इनकी संख्या देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल मिलाकर लगभग दस हजार होती है।




