बैग से सवा लाख रुपए नगद व तीन मोबाइल चोरी
शादी व अस्पताल में आए लोगों को चोरों ने बनाया शिकार
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । शातिर चोरों ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया और उनके बैग से लगभग सवा लाख रुपए नगद 3 मोबाइल और कुछ कागजात चोरी कर लिया। एक घटना एक नामी होटल में तो दूसरी एक बड़े अस्पताल में हुई। दोनों मामलों में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
प्रभात मिश्रा बिहार के गया से शादी में शामिल होने प्रयागराज आए थे। वह सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक नामी होटल में ठहरे थे। किसी समय चोरों ने उनकी गाड़ी में रखे बैग से एक लाख रुपया नगद दो मोबाइल, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड चुरा लिया। जानकारी होने पर प्रभात ने सिविल लाइंस पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। दूसरी घटना कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की है। शाइनीरोड सिराथू के रहने वाले रितेश कुमार अपने एक परिजन का इलाज कराने अस्पताल आए थे
किसी चोर ने उनके बैग से 18 हजार नगद और मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। रितेश की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कोतवाली पुलिस चोर की तलाश कर रही है।

