उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में परंपरागत शस्त्र पूजन का आयोजन

व्यापारियों से खिलवाड़ न करें, अधिकारी व कर्मचारी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज जिला/महानगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में परंपरागत शस्त्र पूजन का आयोजन विजयदशमी के उपलक्ष में हीवेट रोड राम मंदिर में संपन्न हुआ पूजन का आयोजन आचार्य सत्येंद्र कुमार शुक्ला के साथ ११ ब्राह्मण के द्वारा किया पूजन के उपरांत मां काली भगवान श्री राम से व्यापारी एवं देश की रक्षा के लिए कामना किया गया अपने संबोधन में संरक्षक व संयोजक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव एवम् जिला अध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने कहा कि जिस तरह से व्यापारी समाज के साथ घटनाएं होती है उसको देखते हुए व्यापारी समाज को आत्मरक्षा के लिए तराजू के साथ शस्त्र भी रखना होगा जिला वरिष्ठ महामंत्री अनूप वर्मा एव नगर वरिष्ठ महामंत्री निखिल पांडेय ने कहा की यह पूजा हमारी परंपरागत है और काफी समय से इसको किया जा रहा है उन्होंने सरकार से मांग किया कि व्यापारियों को प्राथमिकता के तौर पर सत्र के लाइसेंस मुहैया कराए जाएं साथ ही कहां की व्यापारी सिर्फ दुधारू गाय नही, परिस्थिति वश मरकहा साढ़ भी बन सकता है विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों नाजायज संलिप्तता पर नही बक्सेगा । संगठन जिसके उपरांत जिला कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं नगर कोषाध्यक्ष राजेश केसरवानी ने कहा की व्यापारियों को कारोबार के साथ सुरक्षा एवं अर्थव्यवस्था सहित देश की रक्षा में भी अग्रणी भूमिका निभानी होगी। मुख्य तौर पर पूर्व पार्षद बसंत लाल आजाद ने पूजा को संपन्न करवाया और व्यापारी समाज और देश के रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना किया
कार्यक्रम का संचालन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित अवनीश शुक्ला,आदित्य मिश्रा, किशन मिश्रा, कुशाग्र मिश्रा, नीरज त्रिपाठी,राजकुमार केसरवानी, बच्चन केसरवानी अवनीश शुक्ला, विकास केसरवानी,कमल वैश्य, कृष्ण कुमार गुप्ता उज्जवल टंडन, बृजेश पुरवार, बचऊ केसरवानी, पंकज वर्मा, प्रशांत पांडे,अरशद बालू, रूपम श्रीवास्तव,संदीप जयसवाल सुशील जायसवाल मुकेश गुप्ता कृष्ण कुमार गुप्ता,सुभम शर्मा, सुशांत जयसवाल,आकाश अग्रहरी अमित केसरवानी,संजय केसरवानी, अविनाश कुमार, मुसाब खान ,विशाल वर्मा,आदि व्यापारी मौजूद रहें।



