Latest

लाखों कर्मचारियों- शिक्षकों की होगी जीत : डा. हरिप्रकाश यादव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इलाहाबाद- झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी
डा हरिप्रकाश यादव ने कहा कि इलाहाबाद- झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में लाखों कर्मचारियों और शिक्षकों की जीत होगी क्योंकि जहा एक तरफ हक की लडाई है तो वही दूसरी ओर लाखों कर्मचारियों और शिक्षकों के हक को लूटने और उनका मनोबल तोडने वालों को करारी शिकस्त मिलेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों का हक मारने वालों और उनके बुढापे की लाठी तोडने वालों को बेरोजगार युवक, कर्मचारी और शिक्षक छोडने वाले नही है बल्कि करारी शिकस्त देते हुए उनको चुनाव में मुंह की खिला देगे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक – एक मत को लूटने और व्यापक स्तर पर गडबडी का पूरा प्रयास किया है लेकिन बेरोजगार स्नातक कर्मचारी और शिक्षकों ने काफी हद तक अराजकता को रोका है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा जिससे कि कर्मचारियों और शिक्षकों के बुढापे की लाठी टूटने न पाये। इसके पूर्व इलाहाबाद- झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अटेवा प्रत्याशी डा हरिप्रकाश यादव और उनकी धर्म पत्नी श्रीमती नूतन यादव ने मंगलवार की सुबह एमएनएनआईटी मतदान केंद्र पर सबसे पहले मतदान किया और सभी लोगों से परिवार सहित मतदान का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button