Latest
गंगा का जलस्तर तेजी से घटने से माघ मेला कार्य में आएगी तेजी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । प्रयागराज में अब गंगा का जलस्तर तेजी से घटने लगा है। पश्चिम वाहिनी हुई गंगा में मंगलवार को कानपुर बैराज से तेरह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे संगम क्षेत्र में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। एक हफ्ता पहले तक कानपुर बैराज से गंगा में 19 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। गंगा में प्रवाह अधिक होने के कारण संगम क्षेत्र में जबरदस्त कटान हो रही है। कटान का सबसे ज्यादा प्रभाव संगम नोज की तरफ है। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों का दावा है कि गंगा का प्रवाह पश्चिम वाहिनी होने के चलते संगम नोज की तरफ पानी का दबाव अधिक है। इसी वजह से कटान हो रही है। इंजीनियरों के मुताबिक कटान रोकने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।



