Latest

लाखों लोगों ने माघी पूर्णिमा पर डुबकी लगाकर गंगा मां से ली विदाई

माघी पूर्णिमा का स्नान का अपना ही महत्व है- शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद

मंगलवार रात 9.22 बजे से पूर्णिमा तिथि लगने के बाद गंगा में करने लगे स्नान

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघी पूर्णिमा तिथि मंगलवार की रात 9.22 बजे लग चुकी है। इससे संगम में स्नान का सिलसिला मध्यरात्रि में आरंभ हो गया था। सूर्योदय के बाद स्नानार्थियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। संगम के अलावा गंगा के अक्षयवट, राम घाट, गंगोली शिवालय, दारागंज व अरैल घाट पर भी स्नान-दान का सिलसिला चल रहा है। श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र पट गया है। पवित्र जल में गोता लकर हर कोई अक्षय पुण्य की प्राप्ति की अनुभूति कर रहा है। माघ मेले के इस पांचवें स्‍नान पर्व पर रात से सुबह सात बजे तक एक लाख लोगों ने स्नान कर लिया था। सूर्योदय के बाद लाखों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई संगम क्षेत्र में राम घाट पर काली घाट पर म महावीर घाट पर गंगोली शिवाला घाट पर हरिश्चंद्र घाट पर इसी के साथ दशा सुमेर घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ देखते हुए लाखों लोगों ने डुबकी लगाकर मां गंगा से आशीर्वाद लिया ।

Related Articles

Back to top button