महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य को स्मृतिचिह्न एवं पुस्तक प्रदान करते हुए शिक्षा–भूषण ‘उपाधि’ से सम्मानित किया

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या को वाराणसी सहोदय एवं शूलिनी विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश, द्वारा शिक्षा–भूषण ‘उपाधि से सम्मानित किया गया। वाराणसी सहोदय के द्वारा आयोजित शिक्षा शास्त्र के अध्यापन-पद्धतिविषय पर अधारित दो दिवसीय वार्षिक कार्यशाला में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती गोपा भट्टाचार्या, श्रीमती सौम्या दीक्षित एवं श्रीमती राजलक्ष्मी वालिया उपस्थित रही। इस शैक्षिक कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिक्षाशास्त्र के वार्षिक कार्यशाला के दूसरे दिन समापन के अवसर पर शूलिनी विश्वविद्यालय के उप-कुलपति ने महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर प्रयागराज की प्रधानाचार्या श्रीमती सुष्मिता कानूनगो को अपने दूरदर्शी नेतृत्व के माध्यम से कठिन समय में भी अपनी टीम को प्रेरित करते हुए विद्यालय संगठन को सफल बनाने के लिए शिक्षा-भूषण से अंकित शूलिनी रिबन स्मृतिचिह्न एवं पुस्तक प्रदान करते हुए शिक्षा–भूषण ‘उपाधि’ से सम्मानित किया।


