Latest

बुजुर्गों व दिव्यांगों में दिखा वोट डालने का जज्बा

कहीं-कहीं बूथों पर व्हील चेयर न मिलने से नाराज दिखे लोग

लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। राजधानी लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों पर चौथे चरण के मतदान में युवाओं की अपेक्षा बुजुर्गों और दिव्यांगों में वोट डालने का काफी जज्बा दिखा। अधिकतर बूथों पर 80 साल तक के वृद्घ मतदाता वोट डालने पहुंचे। कुछ मतदान केन्द्रों पर तो हाथ पैरो से चलने में लाचार बिना किस सहारे के दिव्यांग बुजुर्गों ने वोट डाला। कैण्ट विधानसभा के मंगला देवी जुनियर हाई स्कूल में कसाई बाड़े में रहने वाले जान मोहम्मद उम्र 68 वर्ष, एक पैर पूरी तरह तिरक्षा, बिना किसी सपोर्ट के वोट डालने पहुंचे। उनसे बात कि तो उन्होंने कहा कि सरकार कोई व्यवस्था करे या न करें। इस देश में रहते हैं। वोट डालना हम सभी का कर्तव्य है। वहीं एपीसेन गल्र्स कालेज में बने ग्रीन बूथ पर एक साल से कोमा में पड़े पतिराम को भी लोगों ने वोट डलवाया। उनको बूथ तक ई-रिक्शा से लाया गया और उसके बाद उन्हे गोल्फ कार्ट में बैठाकर बूथ तक ले जाया गया जहां उन्होंने वोट डाला। वहीं नवयुग पब्लिक स्कूल कैण्ट में अपनी दोनों पोतियों के साथ 83 वर्ष की बीना ने वोट डाला। वहीं सरोजनीनगर के बूथ संख्या 170 प्राथमिक विद्यालय मुलाही खेड़ा पर शरीर के बायें साइड पर पैरालाइज का अटैक पडऩे के बावजूद अपने भाई के साथ वोट डालने पहुंचे।

*सेल्फी प्वाइंट बूथ के अंदर होने से वोटर हुए निराश*

जिला प्रशासन ने वोटर को रिझाने के लिए सभी बूथों पर तरह-तरह के सेल्फी प्वाइंट बनाये थे। वोटर भी पूरे जोश में सजधज कर वोट करने के लिए अपने-अपने बूथ पर पहुंचे। वोटर ने सोचा था कि वोट करने के बाद सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालेंगे, लेकिन बूथ पर पहुंचते ही, बूथ की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने मोबाइल अंदर ले जाने से मना कर दिया। कहीं-कहीं पर बूथ पर मोबाइल लेे जाने की छूट दी तो मोबाइल को स्वीच ऑफ करा दिया गया। मोबाइल स्वीच ऑफ कराने से मतदाताओं में निराशा रही।

*जब तक जिंदा हूं मोदी-योगी को ही देंगे वोट*

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंथरा में वोट डालने पहुंचे 80 साल के बुजुर्ग फूल बहादुर सिंह का जोश देखते ही बन रहा था। उनको देख कर ऐसा महसूस हो रहा था कि जैसे कोई युवा वोट करने जा रहा हो। उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि वैसे तो मेरी उम्र हो चुकी है। अभी तक सिर्फ भाजपा को वोट करता आया हूं। इस बार भी योगी को ही वोट दिया है और अगर आगे भी वोट डालने तक जीवित रहा तो मोदी और योगी को ही वोट करुंगा। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी समेत सभी को वोट करने के लिए जागरुक किये हैं।

Related Articles

Back to top button