साइकिल रैली निकाल कर गिनाईं केंद्र एवं प्रदेश सरकार नाकामियां

इलाहाबाद। समाजवादी मजदूर सभा ने आज शहर के विभिन्न मुहल्लों मेंसंकल्प साइकिल रैली निकाल कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका l
मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष इंद्रेश पुष्पकर के नेतृत्व एवं प्रदेश सचिव धनी लाल यादव की देखरेख में निकाली गई साइकिल रैली को आज सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन से फूलपूर के लोकप्रिय सांसद मा नागेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, हेमंत कुमार टुन्नू ने झंडी दिखाकर रवाना किया l
पार्टी कार्यालय जार्ज टाउन से निकाली गई साइकिल रैली, बलसन, विश्व विद्यालय, कचेहरी, धोबी घाट, चर्चहोते हुए सुभाष चौक सिविल लाइन में समाप्त हुई l समापन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेता विनोद चन्द्र दुबे ने कहा कि भाजपा शासन में मजदूर, गरीब, किसान बेहाल है l
नोट बन्दी का असर सबसे ज्यादा इसी वर्ग पर पड़ा है और आज तक रोजी रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं l सैयद इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि भाजपा के नेता विपक्षी दलों के गठबंधन से घबराए हुए हैं और धर्म तथा जाति के नाम पर राजनीति कर सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनता इनके कारनामों से ऊब चुकी है और आगामी चुनाव में बाहर का रास्ता दिखा देगी l सभा में सपा नेताओं ने अखिलेश सरकार की उपलब्धियों का जामकर बखान किया l
इस अवसर पर संचालन योगेश यादव ने किया l
साइकिल रैली में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से सुश्री निधि यादव, धनी लाल यादव नटे चौधरी , श्री इसरार अंजुम, रवींद्र यादव, मो. अस्करी, शाहिद प्रधान, आर. एन यादव, , कमला यादव, सुशील मौर्य, गुलाम, सद्दाम, राकेश कुमार, अकिब जावेद, अब्बास नकवी, रवि यादव एडवोकेट, , आदि रहे l
दान बहादुर मधुर प्रवक्ता सपा इलाहाबाद




