यूथ कप फुटबॉल प्रतियोगिता, नॉर्दन फुटबॉल अकादमी विजेता

टाइब्रेकर में विष्णु भगवान को 4-3 से हराया
प्रयागराज (अनुराग दशम समाचार )। यूथ कप फुटबॉल प्रतियोगिता में आज खेले गए फाइनल मैच में मेजबान नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने विष्णु भगवान बॉयज टाईब्रेकर में 4-3 हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया I अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार विजेता टीम की ओर से कुंदन सिंह, इवान सिंह, प्रवर सिंह, शिवम सरोज ने गोल किये जबकि विष्णु भगवान की ओर से शांतनु सिंह, कुमार आदित्य, विभूद्ध शर्मा ने गोल किया। पूर्ण समय तक स्कोर 1-1 रहा जिसके बाद टाईब्रेकर में नॉर्दन ने तीन एवं विष्णु भगवान ने दो गोल किये।अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने विजेताओं को पुरस्कृत किया जबकि कृष्ण मोहन ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया । नॉर्दन अकादमी के अंश तिवारी को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ खिलाड़ी, कुंदन सिंह को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का पुरस्कार प्राप्त हुआ I दोनों टीमों के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार रहे । नॉर्दन फुटबॉल अकादमी – कुंदन सिंह, प्रवर धनराज सिंह, इवान सिंह, सूर्यांश यादव, आदित्य सेन (कप्तान) , अंश तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव । विष्णु भगवान बॉयज – शांतनु सिंह, आदित्य राज, हर्षवर्धन, श्रीयश पांडेय (कप्तान) , आदर्श, सूर्यांश मिश्रा, विभूद्ध शर्मा ।




