Latest

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा- किसी भी हालत में रूस के सामने नहीं झुकेंगे

 अनुराग शुक्‍ला अनुराग दर्शन Russia Ukraine War Live यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले हम उसके सामने झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम रूस के हर हमले का करारा जवाब देंगे।

भारतीय नागरिक के लिए हेल्पलाइन नंबर

यूक्रेन ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
रूस, यूक्रेन के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव में 12 धमाके किए गए हैं। इन सब के बीच यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की गुजारिश की है। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि भारत के संबंध रूस से अच्छे हैं इसलिए पीएम मोदी से गुजारिश है कि वे रूस के साथ बात कर इस तबाही को रोक दें।

यूक्रेन के दो गांवों पर रूस का कब्जा, हमले में सात लोगों की मौत
राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस और भी ज्यादा हमलावर होता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा कर लिया है। वहीं मिसाइल हमले में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।

राजधानी कीव के ब्रोवरी में 1 व्यक्ति की मौत, 1 घायल
यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि ब्रोवरी और कीव में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 1 घायल हो गए हैं। पूरे यूक्रेन में गोलाबारी जारी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इसकी जानकारी दी है।

तेजी से बदलती स्थिति पर हमारी नजर: भारत
यूक्रेन-रूस संकट को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। इसके मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24×7 आधार पर चालू किया जा रहा है।

यूरोप ने यूक्रेन को चेताया
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार यूरोप ने यूक्रेन के आसपास हवाई क्षेत्र के जोखिमों की चेतावनी दी है।

अब यूक्रेन ने किया पलटवार
यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। समाचार एजेंस रॉयटर्स ने इसकी जानकारी दी है।

रूस हुआ और आक्रामक
रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद से रूस यूक्रेन के खिलाफ और ज्यादा हमलावर हो गया है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस की सेना ने जानकारी दी है कि उसने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है।

बीच रास्ते से दिल्ली लौटी एयरइंडिया की फ्लाइट
यूक्रेन द्वारा देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित करने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट गई।

यूक्रेन में ‘मार्शल’ लॉ का एलान
रूसी हमले के बीच यूक्रेन में ‘मार्शल’ लॉ का एलान कर दिया गया है। वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट को खाली करवाया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक राजधानी कीव समेत कई जगह धमाके हो रहे हैं।

कीव एयरपोर्ट को खाली करवाया जा रहा
रूसी द्वारा हमले शुरू करने के बाद यूक्रेन सरकार ने कीव एयरपोर्ट को खाली करवाना शुरू कर दिया है।

कीव-खारकीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में मिसाइल से हमला
रूस ने कीव-खारकीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में मिसाइल से हमला शुरू कर दिया है। स्थिति भयावह होती जा रही है।

यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है: रूस
संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हैं, जो वर्षों से पीड़ित हैं। हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुरूप निर्णय लिया गया है हम यूक्रेन में स्थिति का विश्लेषण करेंगे।

यूक्रेन के पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में शक्तिशाली विस्फोट
रूस द्वारा जंग के एलान के बाद यूक्रेन के पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई।

Related Articles

Back to top button