Latest

सपाईयो को चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर नहीं है विश्वास

तीन शिफ्टों मे स्ट्रांग रुम की कर रहे निगरानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहृवान पर सपा कार्यकर्ता ईवीएम मशीन की निगरानी को तीन शिफ्टों मे मुण्डेरा मण्डी मे निगरानी को पुरी तरहा मुस्तैद हैं।दिन मे दो तीन बार सपा प्रत्याशी भी मुण्डेरा स्थल पर आते हैं। वहीं ज़िलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने भी कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी कर बारी बारी से कार्यकर्ताओं को ईवीएम की पुरी निगरानी करने की हिदायत दे रखी है।महानगर प्रवक्ता के अनुसार लखनऊ मे आलाधिकारियों की गाड़ी से बरामद प्लास और पेचकस की बरामदगी भी चुनाव आयोग की निष्पक्ष निगरानी की पोल खोलने के लिए काफी है।यही वजहा है की सपाई चौकनने हो कर मुस्तैदी से स्ट्रांग रुम पर आने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति पर नज़र बनाए हुए है। बीस बीस की संख्या मे सपाई तीन शिफ्टों मे मुण्डेरा मे निगरानी के लिए लगाए गए हैं। आज कोराँव विधान सभा से सपा के प्रत्याशी रामदेव निडर भी मुण्डेरा पहुँचे और कार्यकर्ताओं से भेंट के बाद कार्यकर्ताओं की मेहनत को साधुवाद दिया। तीन शिफ्टों मे स्ट्रांग रूम की निगरानी को मुस्तैद रहे।

Related Articles

Back to top button