माघ मेले में डेढ़ माह चले चिकित्सा शिविर का समापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हेल्पिंग हैंड्स चैरिटेबल सोसायटी द्वारा माघ मेले में डेढ़ माह तक चलाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर, एड्स, मुख का कैंसर, नशा उन्मूलन तथा कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान का समापन आज मेला क्षेत्र में हुआ।
कैंप इंचार्ज विजय कुशवाहा ने बताया कि 1 माह तक सेक्टर 3 काली सड़क दक्षिणी पट्टी पर चले इस शिविर में एलोपैथिक-होम्योपैथिक चिकित्सको ने लगभग 3540. मरीजों का इलाज किया. साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव की होम्योपैथिक दवा जो कि आयुष मंत्रालय द्वारा स्वीकृत है ।(असैनिक अल्ब 30 ), दिया। विजय कुशवाहा ने यह भी बताया कि
संस्था के सदस्यों ने छोटी छोटी टीम बना कर मेला चेत्र में बड़े पैमाने पर मास्क का भी वितरण किया, साथ ही लोगों को शराब एवं तंबाकू के
दुष्परिणाम और उससे होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी।
एड्स के बारे में भी मेले में आए लोगों को सदस्यों ने घूम घूम कर जानकारी दी।जिसका समापन आज 5-3-2022 को हुआ। कैम्प मे डॉक्टर संजय कौशले, डॉक्टर अर्चना कौशले, डॉक्टर सुभाष मिश्रा, विजय कुशवाहा, डॉक्टर अतुल श्रीवास्तव, डॉक्टर बृजेश सिंह, डॉक्टर वी. के. पांडे, डॉक्टर एच. ओ. दिक्षित, डॉक्टर पंकज त्रिपाठी, डॉ एस. बी. सिंह, डॉक्टर संजय सिंह, संदीप केसरवानी, बृजेंद्र सिंह मनोज, राघवेंद्र प्रताप सिंह, संदीप पाल, यतींद्र प्रताप सिंह, डॉ अनीता मौर्या का शिविर में महत्वपूर्ण योगदान रहा। संदीप केशरवानी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही और लोगो को संस्था के साथ जुरने के लिए आग्रह भी किया।




