मनोहर सिंह का होली सांग ‘होली में हाथ धक सुतातानी’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। लोक गायक एवं टीवी एंकर मनोहर सिंह भोजपुरी लोक गायन में एक मुकम्मल स्तंभ हैं।
उनके गाने काफी मधुर और कर्णप्रिय होते हैं। जैसा कि इन दिनों होली का खुमार चहुँओर छाया हुआ है और लोग बाग बसंत ऋतु में बिना रंग के ही फगुआ के रंग में सराबोर हो रहे हैं।
ऐसे में सिंगर एंकर मनोहर सिंह का गाया हुआ होली गीत ‘होली में हाथ धक सुतातानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस होली गीत के वीडियो का कॉन्सेप्ट होली के हुड़दंग और रोमांटिक मस्ती से भरपूर है। वीडियो में नायक अपनी प्रेमिका, जो फागुन में व्याह करके अपने ससुराल में है उसे नायक फोन करके अपनी तन्हाई और वियोग बात रहा है कि वह होली के दिन प्रेमिका की गली में आया है।
होली का हुड़दंग तो दिख रहा है, मगर वह नहीं दिख रही है। जब यह बात सुनकर नायिका फोन पर ही नायक से पूछती है कि क्या महसूस कर रहे हो, क्या बीत रही है तुम पर… तो नायक बताता है कि सब सूना सूना लग रहा है, होली में हाथ धके सूत रहा हूँ।
यह होली गीत बहुत ही बेहतरीन फ़िल्माया गया है। इस होली सांग को मनोहर सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। गाने के वीडियो में मनोहर सिंह और एक्ट्रेस अंतरा शर्मा ने शानदार अभिनय किया है और जोरदार ठुमका लगाया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत मनोहर सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज में गाया हुआ इस गाने के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। गीतकार धनंजय धड़क के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार आशीष वर्मा ने। वीडियो निर्देशक गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, डीओपी संतोष यादव, बृजेश यादव, संपादक पप्पू वर्मा हैं। इस गाने का म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

