Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेशफूलपुर चुनाव

कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा सपा का हाथ

भोपाल : मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। वे अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय बीजेपी से मिले हुए है।

फिलहाल यह तय नही हो पाया है कि यादव को सपा कहां से टिकिट देगी और वे विधानसभा चुनाव लड़ेगें भी या नहीं। वहीं यादव ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव का समर्थन करते हुए कहा कि अरुण यादव को इस तरह कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर यादव समाज का अपमान किया है। इसलिए यादव समाज समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगा। कांग्रेस ने खुद मेरी 12 बार टिकट काटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button