Latest
मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की सत्र दिसंबर 2021 की परीक्षाएं मंगलवार को पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुई। परीक्षा के पहले दिन प्रमाण पत्र एवं डिप्लोमा के परीक्षार्थियों ने तीन पालियों में परीक्षा दी। परीक्षाएं 25 अप्रैल को समाप्त होंगी। परीक्षा नियंत्रक श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में सभी परीक्षा केंद्रों पर शुचिता पूर्ण ढंग से परीक्षाएं प्रारंभ हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत सीटिंग प्लान किया गया है।



