ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान स्वर्ण निर्मित सूर्यप्रभा पर हुए विराजित

मथुरा( अनुराग दर्शन समाचार )। वृंदावन में चल रहे उत्तर भारत के विशालतम श्री रंगनाथ मन्दिर के दस दिवसीय ब्रम्होत्सव के दूसरे दिन सोमवार को ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान स्वर्ण निर्मित सूर्यप्रभा पर विराजित हुए।
ठाकुर जी की इस अद्भुत छवि को निहारने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। धार्मिक नगरी के प्रसिद्ध श्री रंगनाथ मन्दिर में निर्धारित मुहूर्तानुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि से प्रारंभ होकर आगामी दस दिनों तक जारी रहता है। इस वैदिक उत्सव की दूसरे दिन ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान स्वर्णिम सूर्यप्रभा पर विराजित हुए।
ठाकुर जी के विराजमान होने से पूर्व दक्षिण भारतीय वेदपाठी विद्वानों द्वारा वैदिक पद्वति से पूजा संपन्न करायी। इसके बाद रंगनाथ भगवान की जयजयकार के साथ ठाकुरजी भक्तो को दर्शन देने निकले। स्थान स्थान पर आल्हादित भक्तो द्वारा कपूर आरती उतारकर स्वागत किया गया। मन्दिर परिसर में सुंदर रंगोलियां सजायी गयी। सवारी मन्दिर से बड़ा बागीचा पहुंची।जहां विश्राम के उपरांत पुनः मन्दिर परिसर पहुंची। मन्दिर परिसर में ठाकुरजी के चल विग्रह का तिरुमन्जन कर प्रसाद निवेदित किया गया।




