उत्तर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता कल से, एजीयूपी टीम घोषित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रधान महालेखाकार उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में उत्तर क्षेत्रीय लेखा एवं लेखा परीक्षा कैरम प्रतियोगिता 11 से 13 अप्रैल तक कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) द्वितीय के नवनिर्मित सभागार में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में मेजबान एजीयूपी के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली ऑडिट की टीमें भाग लेंगी। कल्याण अधिकारी हुब लाल सिंह के अनुसार प्रतियोगिता के लिए एजीयूपी की ए और बी टीम घोषित कर दी गई है। टीम इस प्रकार है। एजीयूपी ‘ए’-निधि कुमार (कप्तान), खुर्शीद हसन, प्रेम बहादुर थापा, रामाकान्त, सत्येंद्र कुमार, अमरेंद्र श्रीवास्तव, सुमन केसरी, नीलम सक्सेना मैनेजर-शकील अख्तर। एजीयूपी ‘बी’-मजहर जिया (कप्तान), अस्करी अब्बास, जयन्त चौधरी, मो. दाऊद, केके शुक्ला, सैय्यद इम्तियाज करीम, सुहाना नार्जीनरी, प्रियंका कुमावत, मैनेजर-सुजीत चन्द्रा।


