Coronavirus LIVE : देश में 24 घंटे में आए 386 नए केस, सफदरजंग अस्पताल के दो डॉक्टर्स भी संक्रमित
तब्लीगी जमात से संबंधित 1800 लोगों को 9 अस्पतालों और क्वारंटाइन केंद्रों में भेजा गया है: लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय
अभी तक1637 COVID19 पॉजिटिव केस पाए गए है,कुल38मौतें हुई हैं.कल से लेकर अब तक386नए केस पाए गए,3नई मौतें हुई.कोरोना के 132 मरीज़ ठीक हो गए हैं. कल से पॉजिटिव मामलों में वृद्धि हुई है.इसका एक मुख्य कारण तब्लीगी जमात के सदस्यों द्वारा यात्रा है:स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी कि 24 घंटे में 386 केस सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हो गई है. इसमें से 134 केस तबलीगी जमाक के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के हैं।
सफदरजंग अस्पताल के दो रेसिडेंट डॉक्टर्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
तेलंगाना के करीब 1200 लोग मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. उनमें से कुछ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जबकि छह की मौत हो गई है. पिछले तीन दिन में जो लोग दिल्ली की मरकज में शामिल हुए थे वही कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं: तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री इटाला राजेंदर
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज़ से लौटे लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. यहां से लौटे अब तक 93 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. सभी का सैंपल पॉजिटिव निकला है. लाइव अपडेट के लिए बने रहें….
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 12 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 240 केस मिले हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1637 हो गई है. इनमें से 1466 एक्टिव केस हैं. 133 लोग ठीक हो चुके हैं और 38 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में संक्रमितों की कुल संख्या 1718 के पार बताई जा रही है.
वहीं, दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज़ से लौटे लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. यहां से लौटे अब तक 93 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. सभी का सैंपल पॉजिटिव निकला है. इसमें से 45 तमिलनाडु, 9 अंडमान, 15 मरकज और 24 दिल्ली के हैं. वहीं, 303 ऐसे लोग हैं जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं. इसके अलावा आंध्र प्रदेश से 4 और केस सामने आए हैं जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री मरकज़ की रही है.



