देश

पलायन कर गांव पहुंचे लोगों की सूचना देने के विवाद में हुई फायरिंग, महिला की मौत

मैनपुरी. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में किए गए लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान गांव पहुंचे लोगों की सूचना जिला प्रशासन को देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इसके बाद हुई फायरिंग में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई.

घटना मैनपुरी जिले के गांव अन्निपुर की है. दो दिन पहले रोजगार सेवक विनय यादव ने अलग-अलग महानगरों से पलायन कर पहुंचे लोगों की सूची बनाकर जिला प्रशासन को दी थी. जिसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर सभी का मेडिकल चेकअप किया था. बुधवार को इन्हीं पलायन कर आए लोगों से विवेक यादव का विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी में विवेक यादव की भाभी संध्या की गोली लगने से मौत हो गई।

फायरिंग और हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि गांव अल्लीपुर के ही रहने वाले फौजी शैलेंद्र छुट्टी पर आए हुए थे. उनको जानकारी हुई कि प्रशासन को जो सूची रोजगार सेवक ने दी है, उसमें उनका भी नाम है. इसी बात पर रोजगार सेवक और आरोपी शैलेंद्र में वाद-विवाद हो गया. मारपीट के बाद शैलेंद्र अपने घर पहुंचा और हथियार लेकर रोजगार सेवक विनय के यहां गया और फायरिंग शुरू कर दी इस फायरिंग में विनय की भाभी की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button