देश

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के लिए बनाये गये मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

 

जिलाधिकारी ने मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराये जाने के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के दिए निर्देश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने इलाहाबाद प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 मतगणना की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सदर तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक बिंदुओं पर मजिस्टेªट और क्षेत्राधिकारी की तैनाती के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने मतगणना स्थल के चारों तरफ भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया तथा पीने योग्य पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, एडीएम सिटी मदन कुमार एवं एस0पी0 सिटी दिनेश सिंह सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button