Latest

मूक बधिर माँ और बाप के 6 वर्षीय बेटे सै०मो०नक़ी रख रहे रोज़ा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।ब्लूबेल स्कूल करैली के कक्षा एक के छात्र करैलाबाग़ मे रहने वाले सुब्बन भाई करारवी के पोते छै वर्षीय सै०मो०नक़ी ने इस वर्ष पहली बार रोज़ा रखा तो हर कोई हैरत ज़दा था की इतनी कम उम्र मे यह बच्चा कैसे रोज़ा रख रहा होगा।लेकिन उसने एक नहीं लगातार दो रोज़ा रखा। पिछले वर्ष ही इसके पिता शिराज़ी रिज़वी का जो मूक बधिर थे । उनका कोरोना काल मे देहान्त हो गया। माँ भी मूक बधिर है।दादा सुब्बन भाई बच्चे की परवरिश के साथ मज़हबी रुझान से वाक़िफ कराते रहते हैं। वहीं स्व अल्लामा जव्वादी (मौलाना ज़िशान हैदर जव्वादी) के बेटे रिज़वान हैदर जव्वादी ने मस्जिद मुसल्ला ए ज़ीशान मे सब से कम उम्र मे रोज़ा रखने वाले बच्चे सै०मो०नक़ी को ईद के रोज़ सम्मानित करने की बात कही।कहा बच्चों को बेदार करने और मज़हबी अहकामात मे रुझान बढ़ाने के लिए सम्मानित किया जायगा ताकि दूसरे बच्चों मे भी हौसला बढ़े और ऐसे ही बच्चों की हौसला अफज़ाई हो।

Related Articles

Back to top button