Latest

लंबित मामलों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सुनवाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से लम्बित मामलों की सुनवाई अब वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। ईपीएफओ की ओर से इस सुविधा को शुरू करने के लिए जुलाई से प्रयास किया जा रहा था। सहायक भविष्य निधि आयुक्त सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अकील अहमद सिद्दीकी ने बताया कि इलाहाबाद परिक्षेत्र में कौशांबी, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी, फैजाबाद जिला आते हैं। इन सभी जनपदों के लम्बित मामले वीडियो कान्फ्रेंसिंग से निपटेंगे। इस सुविधा से समय के साथ लोगों को आर्थिक बचत भी होगी।

Related Articles

Back to top button