Latest

दीपावली पर परिवहन निगम चलाएगा 125 अतिरिक्त बसें

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दीपावली के दौरान परिवहन निगम 125 अतिरिक्त बस चलाएगा। कितनी बस किस रूट पर चलेंगी इसका निर्धारिण तीन दिन बाद हो जाएगा। अतिरिक्त बसों के संचालन संग बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। लखनऊ, गोरखपुर, बरेली, सुल्तानपुर, वाराणसी, कानपुर के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि 26 अक्तूबर से अतिरिक्त बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा।
दीपावली को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम की ओर से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। इन रूटों पर चलने वाली 14 बसों में दो चालक और एक परिचालक को लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button