Latest

2019 के कुंभ में गंगा में हम फ्लाइट लैंड कराएंगे- नितिन गडकरी

इलाहाबाद (अनुराग शुक्ला) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2019 में लगने वाले महाकुंभ को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए गंगा नदी में कई परिवारों को देने का वायदा किया। उन्होंने ऐसी बस देने के लिए भी कहा जो पानी और जमीन दोनों पर चलती है। उन्होंने इलाहाबाद वासियों को एक और वादा किया कि 2019 में लगने वाले महाकुंभ पर गंगा नदी में हम फ्लाइट को लैंड कराएंगे। हालांकि यह सारे वायदे मंत्री जी के कितने सही निकलते है यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

 

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री , नितिन गडकरी ने 2643 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास इलाहाबाद के परेड ग्राउंड में किया।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इलाहाबाद को सड़कों के मार्ध्यम से कई तोहफा दिया।

इलाहाबाद से हडिया तक जाने वाली रोड वाया हनुमानगंज फोरलेन बनने का काम चालू है। हडिया से औराई तक इन्होंने 6 लेन बनाने का शिलान्यास किया, जिसकी लंबाई 53 किलोमीटर है जिस को बनने में 1813 करोड़ रुपए की लागत लगेगी।

पूरा मुक्ति से कौड़िहार जिसकी लंबाई 15 किलोमीटर है इस पर फोरलेन का काम चलेगा ।जिसकी लागत 830 करोड़ रुपए आएगी।

नितिन गडकरी ने अपने भाषण के माध्यम से इलाहाबाद वासियों को गंगा से लेकर सड़क तक की ढेर सारी बनाने की योजनाओं की घोसणा की।

उन्होंने अपने भाषण के माध्यम से यह भी कहा जैसे यमुना ब्रिज बना है उसी रूप में शास्त्री ब्रिज के बगल एक नए सेतु का निर्माण जल्दी किया जाएगा जो इलाहाबाद और वाराणसी मार्ग को जोड़ेगा।

शिलान्यास समारोह में उपस्थित श्यामाचरण गुप्ता ने इलाहाबाद में स्थित सरकारी अस्पतालों में कम डॉक्टरों की उपस्थिति या कम डॉक्टरों का होना एक चिंता का विषय बताया। तथा उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को अवगत कराया कि डॉक्टरों की कम संख्या को पूरा किया जाए।

कार्यक्रम में उपस्थित भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अपने भाषण के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भदोही जिले में परमानेंट डेंगू सेतु बनाने के लिए प्रस्ताव रखा।

केंद्रीय मंत्री ने 2019 में लगने वाले महाकुंभ को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए गंगा नदी में कई परिवारों को देने का वायदा किया। ऐसी बस देने के लिए उन्होंने बोला जो पानी और जमीन दोनों पर चलती है। उन्होंने इलाहाबाद वासियों को एक और वादा किया कि 2019 में लगने वाले महाकुंभ पर गंगा नदी में हम फ्लाइट को लैंड कराएंगे।

हालांकि यह सारे वायदे मंत्री जी के कितने सही निकलते है यह आने वाला वक्त ही बताएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button