Latest
झूसी में पटरियों से लेकर जीटी रोड तक सब्जी बेचने वालों का कब्जा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शास्त्री पुल झूंसी के पास से लेकर मेन जीटी रोड वाराणसी रूट पर व सर्विस लेन पर सब्जी बेचने वालों से लेकर फुटपाथ पर काम करने वालों तक अवैध कब्जा जमाए हुए आए दिन बढ़ते जा रहे हैं जिससे चलते-फिरते लोग साइकिल से लेकर मोटरसाइकिल फोर व्हीलर गाड़ी तक है मेंन जीटी रोड पर खड़ी कर सब्जियां खरीदना हुआ कोई भी सामान को लेने से लेकर काफी भीड़ जमा हो जाती है जो कई वाहन की टक्कर होने से भी बचे हैं और कई लोग निकलने में धोखा हो जाने से गिरकर चोटिल हो जाते हैं किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है और कई जाने भी जा सकती हैं प्रशासन व नगर निगम के कर्मचारी और महज 100 मीटर की दूरी पर झूसी थाना कोतवाली के पुलिसकर्मी भी जरा सा भी सचेत नहीं हो रहे हैं ।




