Latest

नवनिर्मित पिट लाइन तथा प्रयागराज डीडीयू के मध्य तीसरी लाइन का भी राष्ट्र को समर्पण

नवनिर्मित पिट लाइन तथा प्रयागराज डीडीयू के मध्य तीसरी लाइन का भी राष्ट्र को समर्पण

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रयागराज से अयोध्या धाम स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में दर्शन करने जाने राम भक्तों को डबल इंजन की सरकार ने एक और सौगात दी है।

कुंभ नगरी प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले राम भक्तों को डबल इंजन की सरकार से मिली सौगात

विस्तार के अवसर पर प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन में आयोजित किया गया भव्य समारोह

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹85 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यस/लोकार्पण किया गया। इसके अंतर्गत उनके द्वारा 10 नई वन्दे भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ तथा 04 विस्तारित वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ भी किया गया। साथ रही सूबेदारगंज में नवनिर्मित पिट लाइन तथा प्रयागराज डीडीयू के मध्य तीसरी लाइन राष्ट्र को समर्पित किया गया।
एनसीआर के मुख्य जन संपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक यह गाड़ी ना केवल राष्ट्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को जोड़ेगी बल्कि यह औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी तेज गति देने का काम करेगी।
इस ट्रेन का नियमित संचालन दिनांक 14.03.2024 से होगा। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर छोड़ ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। प्रयागराज से गाड़ी सं. 22550 दोपहर 03.15 बजे प्रारंभ होगी तथा रात 10.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह गोरखपुर से गाड़ी सं. 22549 सुबह 6.05 बजे चलकर दोपहर 1.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या धाम तथा बस्ती में होगा I कार्यक्रम के दौरान ही अन्य परियोजनाओं जिनमे 05 स्टेशनों पर एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल, सूबेदारगंज में नवनिर्मित पिट लाइन तथा प्रयागराज डीडीयू के मध्य तीसरी लाइन का राष्ट्र को समर्पण भी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर यूपी के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन एनआरआई निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी , फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल ,विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधान परिषद सदस्य निर्मला पासवान ,महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे रविन्द्र गोयल, मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, हिमांशु शेखर उपाध्याय सहित प्रधान कार्यालय के प्रधान विभागाध्‍यक्ष और मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण तथा कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे I

 

*रामबाबू और फाफामऊ क्लब को पूरे अंक*

*रामबाबू पाल एवं मनोज यादव स्मृति ‘प्रयागराज कप’ टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता*

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। रामबाबू पाल क्लब और जमुना क्रिकेट क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर रामबाबू पाल एवं मनोज यादव स्मृति ‘प्रयागराज कप’ टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
डीएवी कालेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए पहले मैच में रामबाबू पाल क्लब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन (सचिन तिवारी 46, प्रमोद यादव 37 नाबाद, सत्यम सिंह 27 नाबाद, आदित्य पाल 19, अमन पटेल 2/24) बनाए। जवाब में जमुना क्लब की टीम 19.3 ओवर में 148 रन (अंकित यादव 60, सुव्रत प्रसाद तिवारी 4/17, आदित्य तिवारी 3/39) पर सिमट गई। सुव्रत प्रसाद तिवारी को रेलवे के क्रिकेटर इमरान अली ने जस्टिस ग्रुप ऑफ इलाहाबाद की तरफ से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरे मैच में फाफामऊ क्लब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन (सौरभ प्रताप सिंह 58, अथर्व प्रजापति 55, गुलशन वर्मा 28, यादवेंद्र सिंह यादव 27, सौरभ त्रिपाठी 20 नाबाद, शशि प्रकाश, शिव नारायण व प्रीतम कुमार एक-एक विकेट) बनाकर रिजवी क्लब को 20 ओवर में तीन विकेट पर 193 रन (शैलेंद्र सिंह 87, विभव कुशवाहा 57 नाबाद, आदित्य 37) पर समेट दिया। सौरभ प्रताप सिंह को रेलवे के क्रिकेटर नितिन सिब्बल ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया। दोनों मैच में अजय कुमार व अरुण कुमार ने अंपायरिंग और खुर्शीद अहमद ने स्कोरिंग की।

 

*बृजेंद्र और अपोहन ने चौधरी नौनिहाल क्लब को जिताया*

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । बृजेंद्र त्रिपाठी के शतक (106 रन, 74 गेंद, 12 चौके, तीन छक्के) और अपोहन साहू की अचूक गेंदबाजी (7.1-3-14-5) के दम पर चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने विंध्यवासिनी क्लब को 227 रन से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीजन लीग में पूरे अंक प्राप्त किये।
केपी कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 360 रन (बृजेंद्र त्रिपाठी 106 नाबाद, शशांक 64, संदीप यादव 41, अंशुमान पाण्डेय 33, आशीष रत्नम 30, अभिजीत यादव 2/68, अभिषेक पांडा 2/81) बनाकर विंध्यवासिनी क्लब को 27.1 ओवर में 133 रन (राज कृष्ण 58, अभिजीत यादव 24, अपोहन साहू 5/14, मनु राजा 2/17, शुभ शर्मा 2/47) पर समेट दिया। मैच में हितेश श्रीवास्तव व सुधीर सोनकर ने अंपायरिंग और प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की।

Related Articles

Back to top button