Latestइलाहाबाद समाचारकुंभजरा हट केधर्ममेला समाचार

आज़ाद की प्रतिमा के समक्ष 1100 दीप प्रज्वलित कर महंत बजरंगमुनि ने रखी ये मांग

प्रयागराज। श्री मीता बाबा आश्रम हरिश्चंद्रपुर ठेकमा के महंत बजरंगमुनि उदासीन ने अपने शिष्यों के साथ राष्ट्र पुत्र अमर बलिदानी चन्द्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा के सम्मुख 1100 दीप प्रज्वलित करके उनके दाह स्थल रसूलाबाद घाट को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने और उसके रख रखाव के लिए सरकार से मांग की है।


महंत जी ने कहा कि आज़ाद की का व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों युगान्तकारी रहा है।आपने अपने कर्म से इस भारत की भूमि को प्रकाशमान किया है। अब समय है कि आपके अंत्येष्टि स्थल को उचित सम्मान प्राप्त हो। महंत बजरंग मुनि ने कहा- सरकार व राजनितिक पार्टियों की नजर में परमबलिदानी चंद्रशेखर आजाद का कोई महत्व नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button