संत समागम

महाप्रभु की बैठक तक पहुंचा ब्रज तीर्थ विकास परिषद का कारवां

चैरासी कोसी परिक्रमा में फिल्म निर्देशक नितिन शाह भी हुए शामिल

खेलनवन में तकनीकी दल, स्थानीय निवासियों व सेवायतों के साथ बैठक की

मथुरा(अनुराग दर्शन समाचार )। सांसद हेमा मालिनी और उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद शैलजाकांत मिश्र का कारवां ब्रज चैरासी कोसी परिक्रमा के छठवें दिन महाप्रभु की बैठक तक पहुंचा। इस दौरान मुम्बई से आए फिल्म निर्देशक नितिन शाह ने भी सांसद के साथ परिक्रमा की। परिक्रमा मार्ग को और अधिक आकर्षक, सुविधाजनक और अंतराष्ट्रीय स्तर की सांस्कृतिक विरासत बनाने के लिए खेलनवन में सभी ने तकनीकी दल, स्थानीय निवासियों व सेवायतों के साथ बैठक की। शनिवार को सांसद मथुरा हेमा मालिनी एवं उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद मथुरा शैलजाकांत मिश्र ने ब्रज मंडल चैरासी कोस परिक्रमा में ग्राम कोटवन में महाप्रभु जी की बैठक, हनुमान मंदिर और शीतल कुण्ड, ग्राम शेषशायी में जगन्नाथ जी मंदिर और क्षीरसागर कुण्ड , कोसी में राजराजेश्वरी भगवती माता का मंदिर एवं गोमती कुण्ड, ग्राम फालैन में प्रहलाद मंदिर, प्रहलाद कुण्ड एवं होलिका दहन स्थल, ग्राम पैगांव में गोपाल कुण्ड और चतुर्भुज भगवान मंदिर, खेलनवन मंदिर, ग्राम ओवा में ऐन्चा दाऊजी मंदिर, गढ़ी भीमा में विहार वन, ग्राम काजसैउ में तपोवन और हयोंहरा बांगर में चीरघाट, कात्यानी मंदिर और महाप्रभु जी की बैठक का भ्रमण किया। मुम्बई से फिल्म निर्देशक नितिन शाह ने भी चैरासी कोस परिक्रमा में भाग लिया। परिक्रमा में मुकेश शर्मा, पर्यावरण सलाहकार, डा. उमेश शर्मा, दूधनाथ यादव और रमाकांत गौसाई ।

Related Articles

Back to top button