छात्र छात्राओं को निशुल्क नई एवं पुरानी पुस्तक किया वितरण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रयागराज में प्रधानाचार्य डॉ सुधा उपाध्याय के दिशा निर्देशन में पुस्तक बैंक बनाया गया। इस बैंक में कक्षा 1 से 8 तक की किताबें रखी गई। छात्राएं जो उत्तीर्ण होकर अगली कक्षा में गई है उनसे पुस्तक जमा करा कर नई छात्राओं को दिया जा सके। इस बैंक के द्वारा अब पठन-पाठन बाधित नहीं होगा। आज दिनांक 27 अप्रैल 2022 को प्रबंधक पंकज जायसवाल एवं प्रधानाचार्य डॉ सुधा उपाध्याय ने एक से पांच तक के छात्र छात्राओं को निशुल्क नई एवं पुरानी पुस्तक वितरण कर अच्छी शिक्षा ग्रहण कर देश का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आप बच्चे ही देश का भविष्य है, यदि आप शिक्षित और संस्कारी रहकर उच्च पद प्राप्त करते हैं तो देश स्वता ही उच्चतम शिखर पर पहुंच जाएगा। पुस्तक वितरण कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना जायसवाल, रेनू चंद्रा,सलोनी अग्रवाल, रेहा इदरीश ,आकांक्षा सिंह ,रश्मि रंजन ,शिखा कनौजिया श्वेता वर्मा, मीनाक्षी रत्ना मंजरी अग्रवाल माया जायसवाल पुष्पा केसरवानी आदि शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



