देश

मोहम्मद मारूफ हुसैन ने नमाज के बाद एक- दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हर साल की भांति इस साल भी ईद त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जगह-जगह लोगों ने ईद का नमाज अदा किया और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया इस अवसर पर आजकल फिल्मों के शूटिंग में व्यस्त फिल्म के कार्यकारी निर्माता शाहनवाज हुसैन के पिताजी मोहम्मद मारूफ हुसैन समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में शुमार है जिन्होंने अपने आवास एलडीए कॉलोनी सेक्टर जी कानपुर रोड स्थित ईद के नमाज के बाद एक- दूसरे गले मिले। जिसमें हर धर्म और समाज के व्यक्ति शामिल होकर उन्हें ईद मुबारक बाद दी साथी साथ ही क्षेत्र के प्रशासन से जुड़े लोग भी सम्मिलित होकर उन का मान बढ़ाया। हम आशा करते हैं इसी तरह हर साल सभी के साथ ईद की खुशियां मनाते रहें। और हमारी टीम की तरफ से उनको ईद मुबारकबाद। और आप को बता दे। कि ईद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. दुनियाभर में ईद को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है. पहली ईद को मीठी ईद या फिर ईद-उल-फितर कहा जाता है जो कि रमजान के आखिरी रोजे के बाद मनाई जाती है और दूसरी ईद को ईद-उल-जुहा यानी बकरीद कहा जाता है. रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए काफी पवित्र महीना होता है. वहीं आज दुनियाभर में मीठी ईद यानी ईद-उल-फितर मनाई जा रही है. पी आर ओ अरविंद मौर्य

Related Articles

Back to top button