फरसा पूजन के पश्चात हुई भगवान परशुराम की कथा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना समिति एवं प्रयागराज सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में आज दारागंज में वर्चुअल भगवान परशुराम की कथा हुई, उसके पूर्व उनके फरसे की पूजा की गई। सर्वप्रथम अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना समिति के अध्यक्ष पंडित भक्तराज पाण्डेय के द्वारा फरसा पूजन और भगवान परशुराम को तिलक लगाकर माला पहनाने से शुरू हुई ।प्रयागराज सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित धर्मराज पाण्डेय के मुखारविंद से भगवान परशुराम की कथा का वर्णन किया गया। जिसमें बताया गया कि क्यों दुष्टों का संहार करने के लिए भगवान शिव के द्वारा दिए गए अमोघ अस्त्र फरसे से, उन्होंने 21 बार पृथ्वी पर से दुष्टों का संहार किया। कथा के समापन के पूर्व प्रयागराज सेवा समिति के सचिव, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया के द्वारा तीन दिवसीय भगवान परशुराम जयंती समारोह में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को आभार ज्ञापित करते हुए धन्यवाद दिया। और कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श और विचार आज भी जीवित हैं। ब्राह्मण समाज के साथ समस्त समाज को उनके विचारों को मानना चाहिए जिससे सनातन संस्कृति का विकास हो। उक्त आयोजन में पंडित भोलानाथ मिश्रा, केसी पांडेय, केजी तिवारी ,अनुपमा पाण्डेय ,बृजेश मिश्रा ,डॉ अजय द्विवेदी ,विष्णु दयाल श्रीवास्तव, प्रभु राज ,कात्यायनी ,अशोक आदि उपस्थित रहे।

