देश

जजेज (रिटायर्ड) वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा ‘‘रिटायर्ड जजेज कम्पेनियन पुस्तक’’ का किया गया विमोचन

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। टूरिस्ट बंगलो सिविल लाइंस प्रयागराज में जजेज (रिटायर्ड) वेलफेयर एसोसिएशन इलाहाबाद के द्वारा रिटायर्ड जजेज कम्पेनियन के विमोचन/वितरण, ईद मिलन तथा संस्था के संस्थापक सदस्य/उपाध्यक्ष श्री टी एम खान के विदाई सम्मान के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में अधिकांश सदस्यगण की सहधर्मिणी तथा न्यायमूर्ति श्री डी के सिंह की पत्नी श्रीमती सत्यम्वदा सिंह की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। सर्वप्रथम ए बी शुक्ला के द्वारा रिटायर्ड जजेज कम्पेनियन का विमोचन किया गया, जिसका सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। विमोचन के बाद उक्त पुस्तिका का वितरण सदस्यों को किया गया। तदुपरान्त ईद मिलन का आयोजन हुआ और सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद टी एम खान और उनकी पत्नी को पुष्पगुच्छ देकर उनका विदाई सम्मान किया गया और कार्यक्रम समाप्त किया गया। आयोजन में सी डी राय, टी एम खान, न्यायमूर्ति ए के मुखर्जी, न्यायमूर्ति आर एल मेहरोत्रा, ए बी शुक्ला, अजीजुर्रहमान, श्री मकसूद अहमद, जी एन सिन्हा, ए के निगम, रमेश शंकर, राजेन्द्र प्रसाद, प्रेम सिंह, जनार्दन सिंह, सुरेन्द्र प्रताप मिश्रा, प्रभू जी, ए के मालवीय, श्री प्रकाश, एस एन सिंह, ओंकार सिंह एवं यू सी तिवारी सदस्य गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button