30 मई से 15 जून तक सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण पकवाड़ा चलाएगी भाजपा- लक्ष्मणाचार्य

75 घंटे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथों पर रहकर घर-घर देंगे दस्तक
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी की आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक बैठक भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में बीजेपी जिला कार्यालय सिविल लाइन पर आयोजित हुई। जिला पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधि की संयुक्त बैठक में मोदी सरकार के 30 मई को 8 साल पूरे होने पर भाजपा 8 अभियानों व कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच में जाएगी। बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव व 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य लक्ष्मणाचार्य ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के 30 मई को 8 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं।जिसके उपलक्ष्य में पार्टी 30 मई से 15 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पकवाड़ा का आयोजन करेगी। जिसके साथ पार्टी के मंडल और उसके ऊपर के पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी 75 घंटे अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग किसानों युवाओं महिलाओं अल्पसंख्यकों के बीच जाकर के केंद्र सरकार की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा करेंगे।भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि कि मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर पार्टी 8 अभियानों व कार्यक्रमों के माध्यम 30 मई से 15 जून तक बूथों पर घर- घर जाकर दस्तक देगी केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बांटेगी। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया की 8 अभियानों में रिपोर्ट टू नेशन, 1 से 14 जून तक बूथ संपर्क अभियान, विकास तीर्थ बाइक रैली 7 से 13 जून, गरीब कल्याण जनसभा 1 जून से 13 जून के बीच, 21 जून को विश्व योग दिवस,बूथ सशक्तिकरण अभियान 25 मई से 31 जुलाई व स्थानीय निकाय चुनाव आदि को लेकर कार्यक्रम किए जाएंगे। संचालन कुंज बिहारी मिश्रा ने किया । बैठक में मुख्य रूप से महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, एम एल सी केपी श्रीवास्तव, अवधेश चंद्र गुप्ता डॉ कृतिका अग्रवाल शशि वार्ष्णेय अनीता सचान रणजीत सिंह कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी राजू पाठक आशीष गुप्ता रामलोचन साहू श्याम हेला, गिरजेश मिश्रा शिखा रस्तोगी अर्चना शुक्ला बृजेश मिश्रा प्रमोद मोदी राघवेंद्र सिंह सचिन जायसवाल सुभाष वैश्य राजन शुक्ला मनोज कुमार कुशवाहा , राजेश सोनकर, राहिल हसन एवं सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।



