FEATUREDLatestLetest

UP Election 2022: अखिलेश ने ठुकराया चाचा शिवपाल का ऑफर, अकेले लड़ेंगे विस चुनाव

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव का बड़ा ऑफर ठुकरा दिया है। अखिलेश यादव को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का समाजवादी पार्टी से चाचा की पार्टी का गठबंधन मंजूर नहीं है।

प्रयागराज में समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक विजमा यादव की बेटी की ज्योति यादव के विवाह समारोह में पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केपी कालेज मैदान में विजमा यादव को बेटी की शादी की बधाई दीं और बेटी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के गठबंधन ऑफर को एक सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे और 2022 में अकेले ही सरकार बनाएंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी बहुत समय है। हमारी पार्टी और कार्यकर्ता काफी सक्षम हैं, हम 2022 में वह बिना गठबंधन के ही सरकार बनाएंगे। अखिलेश ने दावा किया कि 2022 में बिना गठबंधन के उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। उसकी तैयारियों में समाजवादी पार्टी लगी हुई है। हर कार्यकर्ता विधानसभा उप चुनाव में अच्छे परिणाम के बाद बेहद उत्साह में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button