FEATURED
रविवार को करैली के मेडीकेयर मे मुफ्त परामर्श एवं जाँच शिविर का आयोजन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सावित्री भाई फूले एजूकेशनल एण्ड मेडीकेयर की ओर से अल नाज़ टॉवर बाराह मार्केट रोड करैली मे रविवार 15 मई प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेषज्ञ डाक्टरों के द्वारा ब्लड शुगर ,थाईराइड ,ब्लड प्रेशर , लम्बाई एवं वज़न के मरीज़ो को मुफ्त परामर्श के साथ मुफ्त जाँच शिविर का आयोजन किया गया है।शिविर मे जनरल फिजीशियन ,बाल रोग विशेषज्ञ ,हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ ,स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति मे मुफ्त दवाईयों का वितरण भी किया जायगा।



