शहर में चल रहे अवैध रूप से बिना परमिट के ट्रैक्टर

व्यावसायिक पंजीयन न होने से राजस्व को भारी नुकसान
शहरी क्षेत्रों के बाहर दिन में व रात्रि में शहरों में बेखौफ चलते है ट्रैक्टर
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर में अवैध रूप से बिना परमिट के ट्रैक्टर चल रहे है। जो बालू ,ईंट व मालवा ढ़ोने का कार्य करते है । जिनका पंजीयन व्यावसायिक नही होता है । अधिकांश ड्राइवर बिना लाइसेंस के चलते है । ट्रक्टरों में no भी नही रहता है । शहरी क्षेत्रों के बाहर दिन में तथा रात्रि में शहरों में बेखौफ चलते है । व्यावसायिक पंजीयन नही होने से राजस्व का भारी नुकसान होता है जिसको रोकने का न पुलिस करती है न परिवाहन विभाग कार्यवाही करता है । ट्रक्टरों को परमिट की छूट कृषि कार्य के लिए है न कि व्यवसायिक उपयोग के लिए । तमाम दुर्घटना ट्रैक्टर से होती है दुर्घटना होने पर कुछ समय के लिए पुलिस सक्रिय होती है। उसके बाद फिर उसी तरह चलने लगती है ।जिन ट्रैक्टर को पुलिस व्यावसायिक उपयोग में पकड़ती है उनका चालान भी व्यावसायिक उपयोग में दर्शाया नही जाता है। प्रशासन क्यों नही करता इन अनाधिकृत उपयोग के विरुद्ध कार्यवाही। क्या वजह है परिवहन विभाग भी इनके खिलाफ अभियान नही चलाया जाता है । परिवहन विभाग में 10000 से अधिक ट्रेक्टर पंजीकरण कराये है । जबकि व्यावसायिक ट्रक्टरों की संख्या दहाई में ही है । ट्रैक्टरों का व्यावसायिक पंजीकरण नही होने से राजस्व का करोड़ो में सालाना नुकसान होता है ।जिन पर प्रशासन का ध्यान नही जाता है। एक अभियान के तहत ट्रैक्टरों के पंजीयन को नियमित किये जाना अनिवार्य है । जिससे व्यावसायिक पंजीकृत चालक ही ट्रैक्टर चलाये तो ट्रैक्टर से होने वाली दुर्घटना भी काफी कम हो जाएगी।



