किशोरी और दौलत हुसैन को मिली जीत
कृष्णा का बहमुखी खेल, सबील की गेंदबाजी व्यर्थ
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । कृष्णा तिवारी के हरफनमौला खेल (52 रन एवं दो विकेट) के दम पर किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने डीएवी क्रिकेट क्लब को 10 रन एवं दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने फरहत अली क्रिकेट क्लब को 37 रन से हराकर अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। फरहत अली क्लब के सबील अली की उम्दा गेंदबाजी (4-0-23-4) व्यर्थ हो गई। दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गये मैच में किशोरी लाल क्लब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन (कृष्णा तिवारी 52, अनुराग शुक्ल 29, आदर्श पांडेय 22, अभिज्ञान दो, अभिजीत, नादिर, यशार्थ व रेहान एक-एक विकेट) बनाकर डीएवी क्रिकेट क्लब को 19.3 ओवर में 140 रन (शिवांश केसरवानी 81, कृष्णा तिवारी, प्रतीक पांडेय व आदर्श पांडेय दो-दो विकेट) पर समेट दिया। दूसरे मैच में दौलत हुसैन कॉलेज ने 19.3 ओवर में 151 रन (मो. तंजील खान 59, मो. अहमर अख्तर 21, सबील अली 4/23) के जवाब में फरहत अली क्लब की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 116 रन (अदील एजाज 40, रामिश हैदर 27, विनय यादव 20, उबैद उल्ला, अजान, हमदान व वासिद एक-एक विकेट) ही बना सकी।
*बीएचएस और बी स्क्वाड को मिली जीत*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बीएचएस और बी स्क्वाड ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर एटी फ्लिन टी-10 रात्रिकालीन टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये।
ब्वॉयज हाईस्कूल मैदान पर शुक्रवार रात खेले गये मैच में बीएचएस ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 77 रन (रविनंदन 29, स्पर्श ग्लैडविन 25, राजेश किडर व अभिषेक एक-एक विकेट) बनाकर यूनाईटेड वॉरियर्स को 10 ओवर में 39 रन (संजीव 11, रविनंदन, फर्गस सिमंस, आॅर्थर सिंह व विवेक एक-एक विकेट) पर समेट दिया। दूसरे मैच में टाइटन ने 10 ओवर में 7 विकेट पर 55 रन (जोसेफ फ्रांसिस 15, अमित किसपोटा 11, अजय व कीथ दो-दो, प्रतीक व रोहित दयाल एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में बी स्क्वाड ने 10 ओवर में 7 विकेट पर 56 रन (अजय 11, तुषार 09, रिचर्ड्स दो, जैतून सूरीन एक विकेट) बना लिये।




