गंगा तट से
पुरुष प्रधान समाज में बदलाव की जरूरत-महामंडलेश्वर

इलाहाबाद। किन्नर अखाड़ा के लोगों ने स्नान के बाद देश के उज्जवल भविष्य की कामना की। महिलाओं को पुरुषों के बराबर दर्जा दिए जाने के लिए चल रही मुहिम और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा कि जब तक पुरुष का नजरिया नहीं बदलेगा तब तक अपराध खत्म नहीं होगा। महिलाओं को उपभोग की वस्तु समझने वाले पुरुष प्रधान समाज में बदलाव की जरूरत है और यह बदलाव रावण जैसे भाई ही ला सकते हैं।



