Latest
भगवान जगन्नाथ जी की मंदिर का भूमि पूजन 9 जून को
प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा महोत्सव समिति के रथ यात्रा सह संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि दिनांक 9 जून को गंगा दशहरे के पावन पर्व पर दोपहर 12:00 बजे समिति के अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्ता एवं कोर कमेटी के सदस्यों के द्वारा काशी राजनगर कटघर में भगवान जगन्नाथ जी की मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इस अवसर पर प्रसाद वितरण भी किया जाएगा और बताया कि 1 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा आर्य भवन जीरो रोड से उठकर काशी राजनगर कटघर में आकर विश्राम लेंगे और इसी मंदिर में स्थापित होंगे।




