देश

उत्तर प्रदेश हेला पंचायत महासभा का त्रिवर्षीय चुनाव 12 जून को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । विश्वभर में दलित समाज के लोगों ने संगठन बनाने से पहले ही कुछ तथाकथित लोगों के द्वारा संगठन को तोड़ने की बात जोरों से फैलाई जा रही है। हेला समाज का व्यक्ति सुदर्शन समाज संगठन में जाने के बाद हेला पंचायत में वोट नहीं कर सकता। हेला समाज के लोगों ने सुदर्शन समाज संगठन बनाने पर हेला पंचायत से बेदखल कर रखा है। क्योंकि हेलासमाज ने सुदर्शन समाज को ज्वाइन कर लिया था जबकि सुदर्शन समाज सामाजिक तौर पर एक संगठन है ।

हेला महापंचायत के उपाध्यक्ष अनिल दास, जितेन्द्र उर्फ सोनू पार्षद ने चुनाव अधिकारी को लिखित तौर पर शिकायतीपत्र देकर सुदर्शन समाज के लोगों को समाज से बेदखल करने का निर्णय लिया है।
और दूसरी ओर सुदर्शन समाज के लोगों ने हेला पंचायत समाज के लोगों को कारण बताओ का नोटिस देने के लिए बोला गया है जिला पंचायत चुनाव में इस भारी उथल-पुथल मची है।
प्रयागराज में उत्तर प्रदेशीय हेला महासभा का त्रिवर्षीय सामाजिक चुनाव हो रहा है महासभा की कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति‌ से नियमानुसार निम्न पदों पर 12/6/2022 को चुनाव होगा। प्रत्येक मतदाता अध्यक्ष महामंत्री और कोषाध्यक्ष के पदों पर एक-एक मतदान करेगा।अगर कोई एक पद पर एक से अधिक वोट डालता है तो उसका वोट खराब हो जाएगा।15 लोगों ने पर्चा दाखिल किया क्रमशः दो लोगों ने अध्यक्ष पद हेतु 7 लोगों ने उपाध्यक्ष पद हेतु दो लोगों ने महामंत्री पद हेतु एवं दो लोगों ने कोषाध्यक्ष पद हेतु पर्चा दाखिल किया जिसका समाज के लोगों के द्वारा वोट दिनांक 12/6/2002 को दौलत हुसैन इंटर कॉलेज में मत पड़ेगा।समस्त हेला समाज के लोग उसमें भाग लेंगे।अध्यक्ष के रूप में जीतराज,अनिल दास,व उपाध्यक्ष के लिए रेनू गौतम, अनिता राज, एवं मनोहर पूर्व पार्षद जितेन्द्र कुमार उर्फ सोनू, मिथिलेश कुमार,मनोज कुमार, सनी एडवोकेट, महामंत्री पद हेतु रंजीत कुमार दास एवं रंजीत कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार एवं रामचंद्र गोपी जी ने दावेदारी की ठोंकी है।

Related Articles

Back to top button