देशप्रदेश

इंडियन टी एसोसिएशन अब स्कूली बच्चों में चाय पीने की डालेगा आदत

कोलकाता। देश में चाय की घरेलू खपत बढ़ाने के लिए चाय उद्योग अब स्कूली बच्चों में चाय पीने की आदत डालने की योजना बना रहा है।

इसके तहत इंडियन टी एसोसिएशन (आईटीए) बच्चों को लक्ष्य कर देश के कुछ शहरों में जल्द ही एक प्रोत्साहन अभियान शुरू करने की तैयारी में है।

इससे पहले टी बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा करवाए गए एक सर्वे के अनुसार भारत में प्रति व्यक्ति चाय की खपत महज 786 ग्राम है।

आईटीए के चेयरमैन आजम मोनेम ने कहा-“हमने पाया है कि भारत की अभी भी 35 करोड़ आबादी चाय नहीं पीती। यह आबादी बच्चों की है। अब हम स्कूली बच्चों को लेकर अभियान शुरू करना चाहते हैं। इससे पहले हमने युवाओं को लेकर कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में अभियान चलाया था। अब स्कूलों के माध्यम से अभियान शुरू करेंगे।”

मोनेम ने आगे कहा-“आईटीए इस सर्वे और दो विज्ञापन एजेंसियों की प्रस्तुति के आधार पर एक रणनीति पर काम कर रहा है। आईटीए की ओर से प्रमोशन के लिए धन मुहैया कराया जाएगा। यह अभियान स्कूल के कैलेंडर के अनुसार होगा। इसे पूरे देश में नहीं चलाया जाएगा क्योंकि चाय उद्योग उतना खर्च नहीं कर सकता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button