अपना दल एस ने मनाया जन स्वाभिमान दिवस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज गंगापार के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप पटेल जी की अध्यक्षता में पूरे देश के दलितों, गरीबों, शोषितों एवं वंचितों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने तथा व्यवस्था परिवर्तन के महानायक तथा समता मूलक समाज की स्थापना हेतु अपने सम्पूर्ण जीवन को न्योछावर करने वाले यश:कायी बोधिसत्व स्व० डॉ सोनेलाल पटेल जी की जन्म-जयन्ती को जन स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ सोनेलाल पटेल जी के साथ चलने वाले जिला उपाध्यक्ष बाबा हरीलाल रविदास जी तथा विशिष्ट अतिथि रहे जिला अध्यक्ष सहकारिता मंच लालजी पटेल ने बताया कि दिनांक 2 जुलाई 1950 को कन्नौज के बगुलिहाई गांव में पैदा हुए डॉ सोनेलाल पटेल जी ने कमेरों, शोषितों, पिछड़ों, मुसलमानों एवं आदिवासियों के हक की लड़ाई को उस स्थान को अपनी कर्मस्थली बनाया जहां से समय-समय पर देश के मनीषियों एवं महात्मा बुद्ध जी ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच भेदभाव जैसी कुरीतियों हटाने के लिए वाराणसी के सारनाथ से पहला प्रवचन दिया। डॉ सोनेलाल पटेल जी का जीवन बहुत ही कठिनाइयों और संघर्षों से भरा रहा, इन्होंने अपने जीवन में छात्रों की पढ़ाई हेतु कई जगहों पर स्कूल और कॉलेज बनवाने के साथ-साथ किसानों के लिए शीतगृह का भी निर्माण कराया। तथा गरीबों के हक और अधिकार के लिए राजनीति में आए और मान्यवर कांशीराम जी के साथ बहुजन समाज पार्टी की। इसके बाद दिनांक 4 नवंबर सन् 1995 को डा० सोनेलाल जी ने खुद अपनी राजनैतिक पार्टी अपना दल की स्थापना किया।इसी लड़ाई में 23 अगस्त 1999 में इलाहाबाद के पी० डी० टंडन पार्क में शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस प्रशासन का कोप भाजन होना पड़ा। इसी बीच में महात्मा बुद्ध जी से प्रभावित होकर उन्होंने अयोध्या में बौद्ध धर्म अपनाया। तथा पूरे जीवनकाल में वैचारिक क्रांति और समता मूलक समाज की स्थापना हेतु संघर्ष करते हुए दिनांक 17 अक्टूबर सन् 2009 को परम गति को प्राप्त हुए। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महासचिव बीरेंद्र पटेल ने किया।



