Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

मेजा बार एसोसियेशन के अध्यक्ष उमाकान्त मिश्र मंत्री दिनेश कुमार द्विवेदी बने

मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मेजा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मंत्री पद के लिए मतदान एवं मतगड़ना कड़ी सुरक्षा में नि०अधि.आंनद पाण्डेय व रामेश्वर प्रसाद मिश्र एवं अन्य चुनाव व पुलिस अधिकारियो की मौजूदगी में शान्तिब्यवस्था में सकुशल संम्पन्न कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुशार अध्यक्ष एवं मंत्री पद को छोड़कर सभी पदों में निर्विरोध चुनाव रहे आज शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में उमाकान्त मिश्र बार के नए अध्यक्ष के रूप में जीत दर्ज की।निर्वाचन कार्यालय के अनुशार कुल मतदाता की संख्या1338 है मेजा बार चुनाव में कुल 892 अधिवक्ताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया जिसमे उमाकान्त मिश्र को 462मत मिले वहीँ महेन्द्र कुमार द्विवेदी 281तथा राजेश्वरी प्रसाद मिश्र129 मत प्राप्त हुआ।मंत्री पद में दिनेश कुमार द्विवेदी को 564 मत तथा चंद्रमणि शुक्ला को 289प्राप्त हुआ। परिणाम घोषित के बाद निर्वाचित अध्यक्ष एवं मंत्री पद की जीत के लिए अधिवक्तागणो एवं शुभचिन्तको द्वारा उन्हें बधाई देंने का शिलशिला जारी है।

Related Articles

Back to top button