देश

उत्तर प्रदेश में आज कानून का राज स्थापित है-बृजेश पाठक

कार्यकर्ताओं की मेहनत और उनके खून पसीने की बदौलत हम उन्नाव उत्तर प्रदेश में सरकार बना पाए हैं-बृजेश पाठक

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में दूसरी बार अगर सरकार बनी है तो कार्यकर्ताओं की मेहनत और उनके खून पसीने की बदौलत बनी है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान सदा बरकरार रखूंगा और आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित है और गुंडे माफिया आज जेलों में सड़ रहे और उनकी संपत्तियां बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त की जा रही है आगे कहा कि एक समय ऐसा था सपा के शासन में गुंडों का बोलबाला था और गुंडाराज कायम था। लेकिन आज योगी की सरकार में उन गुंडों के ऊपर सख्त कार्रवाई करते हुए गुंडाराज , माफिया राज का अंत हो रहा है और कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास की दृष्टि में दूसरे पायदान पर है और कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का जो व्रत था उस व्रत को संकल्प लेकर योगी सरकार कार्य कर रही है और कहा कि प्रयागराज एक धार्मिक सांस्कृतिक न्यायिक एवं आध्यात्मिक केंद्र है इसके लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार प्रयागराज के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है उन्होंने आगे कहा कि पिछले वर्ष 2018 -19 प्रयागराज में दिव्य और भव्य कुंभ का जो मेला लगा पूरी दुनिया में विश्व विख्यात हुआ इसकी चर्चा आज विदेशों में आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव की दृष्टि से अब हमें और मेहनत करने की जरूरत है ।इसलिए केंद्र में प्रदेश सरकार की जो योजनाएं हैं हम संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं जिससे कि पुनः एक बार केंद्र में एक मजबूत सरकार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बने। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं जिला अध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती ने उनका स्वागत अभिनंदन किया।
स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य सांसद रीता बहुगुणा जोशी केसरी देवी पटेल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह राजमणि कोल हर्षवर्धन बाजपेई प्रवीण पटेल महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी पार्षद किरन दिलीप जायसवाल राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल बृजेश मिश्रा रमेश पासी राजन शुक्ला एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Related Articles

Back to top button