काल्विन अस्पताल में आईसीसीयू की मांग को लेकर इलाहाबाद विकास मंच ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने मंच के अध्यक्ष बद्री चौरसिया के नेतृत्व में मोतीलाल नेहरू अस्पताल (काल्विन)में आईसीसीयू एमआरआई,सीटी स्कैन एवं डॉक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आयुक्त महोदय प्रयागराज को ज्ञापन देने पहुंचे,आयुक्त महोदय की ओर से अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह ने ज्ञापन लिया,इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष बद्री चौरसिया ने अपर आयुक्त प्रशासन पुष्पराज सिंह को बताया कि आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस अस्पताल में आईसीसीयू एमआरआई,सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है ,ज्ञापन सौंपते हुए दूसरी आजादी आंदोलन के संयोजक डॉ नीरज ने अपर आयुक्त महोदय को बताया कि मोतीलाल नेहरू अस्पताल में डॉक्टरों के 45 पद मौजूद हैं जिसमें 26 पद रिक्त हैं केवल 19 डॉक्टरों के भरोसे यह मंडलीय अस्पताल वर्तमान में चल रहा है अपर आयुक्त प्रशासन श्री पुष्पराज सिंह ने ज्ञापन देने के पश्चात विकास मंच के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनके ज्ञापन को हम दो बिंदुओं पर केंद्रित कर एक ज्ञापन सीएमओ प्रयागराज तथा दूसरा ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने का काम करेगी। ज्ञापन देने वालों में मंच के अध्यक्ष बद्री चौरसिया, दूसरी आजादी आंदोलन के संयोजक डॉक्टर नीरज के अलावा सर्वश्री गुफरान खान,मोहम्मद मनोज निषाद आशोक अग्रहरि,कलानिधि त्रिपाठी,रवि बाबू जायसवाल,शंभू नाथ चौरसिया,रमेश साहू, जानी अहमद,अजय अग्रहरि, पटेल सिंह चौहान इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




