Latest

प्रयागराज से ऊधमपुर वाया कानपुर अब सूबेदारगंज से चलेगी

 

कानपुर ( अनुराग दर्शन समाचार ) प्रयागराज से ऊधमपुर वाया कानपुर सप्ताह में दो दिन चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अब प्रयागराज से नहीं चलेगी। पांच नवंबर-2022 से यह ट्रेन सूबेदारगंज से चलेगी। इस कारण यह ट्रेन अब समय पर चलेगी। प्रयागराज से चलने में कई बार यह ट्रेन प्रारंभिक स्टेशन से ही लेट हो जाती थी। इस चक्कर में दूसरी ट्रेनें भी फंसती थीं। एनसीआर के सीपीआऱओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि 22431 प्रयागराज स्टेशन से अभी शाम चार बजे चलती है पर पांच नवंबर से यह ट्रेन सूबेदारगंज से शाम 4.05 बजे चलेगी। इसी तरह छह नवंबर से 22432 ऊधमपुर से चलकर सूबेदारगंज दोपहर12:55 बजे पहुंचेगी। अभी यह ट्रेन प्रयागराज स्टेशन पर दोपहर एक बजे पहुंचती है।

Related Articles

Back to top button