इलाहाबाद समाचारकुंभदेशसंत समागम

प्रयागराज हस्तशिल्प बाजार प्रदर्शनी में पलक‌ मसाले और शाहजहांपुर की ज्वैलरी खूब भा रही है ग्राहकों को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । यमुनापार स्थित एग्रीकल्चर एरा गार्डेन के सामने महेवा गेट के समीप 24 जून से लेकर 24 जुलाई तक लगातार चलने वाली हस्तशिल्प बाजार प्रदर्शनी में इस बार पुराने दुकानदारों के अलावा नये दुकानदारों का भी आगमन हुआ है। जहां एक ओर शाहजहांपुर से आये दुकानदार सोनू की महालक्ष्मी ज्वैलरी नाम से विख्यात दुकान पर महिलाओं को उनकी ज्वैलरी तो वहीं दूसरी ओर पलक के मसाले खूब भा रहे हैं अपने हाथों से बनाये पलक मसाले की हर वरायटी यहां मौजूद है जिनकी महिलाएं जमकर खरीददारी कर रही हैं।

इसके अलावा सत्यप्रकाश की बच्चों की घड़ी और आकाश सूरज व दिल्ली के अमित की लेडीज कुर्ती, बीनू शानू की लैगी,कुर्ती,मैक्सी, जौनपुर के राकेश के,टाप, पंचमढ़ी का आयुर्वेदिक तेल,बिहार से आये सोनू के बैग,जवा से आये कमलेश के खादी के आइटम,शिवम की लेडीज स्लीपर, भदोही के इरशाद के कालीन,वनहर की खादी पैंट,शर्ट्स,संतोष एवं कृष्णा की ज्वैलरी,रहमान के खादी के वस्त्र शेरू के लेदर बैग,आगरा जतिन की लोवर टी शर्ट्स और बच्चों के मनोरंजन के लिए रिजवान भाई के झूले ‌लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। प्रदर्शनी आयोजक व सचिव सरफराज खान (मुन्ना भाई) के मुताबिक आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन 24 जून से हुआ है जो कि 24 जुलाई तक जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button