लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता- प्रो.रामगोपाल यादव

प्रयागराज l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्य सभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने आज स्थानीय पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अभी से जुट जाने के लिए कहा l उन्होने मतदाता सूची में नए नामो के बढ़ाये जाने तथा पिछ्ले चुनाव में हुई मतदाता सूची में गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए कहा l
सपा नेता प्रो रामगोपाल यादव रविवार की रात को ही शहर में आ गए थे और आज सुबह शहर के एक होटल में पार्टी जनो से मुलाकात की ।
पार्टी के नेताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अपने नेता का एतिहासिक स्वागत किया l अपने स्वागत से अभीभूत राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी जनों से आगामी चुनाव के लिए हर तरह से तैयारी में जुट जाने के लिए कहा l
उन्होने सपा नेता एवं पूर्व विधायक स्व, महेश नारायण सिंह की स्मृति में खुले एक आँख के अस्पताल का उद्घाटन भी किया l
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक मा प्रशांत सिंह, हरिनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह, सैयद इफ्तिखार हुसैन, पंधारी यादव, हीरमणी पटेल, जोख़ूलाल यादव, विजमा यादव, हाजी परवेज अहमद, सत्य वीर मुन्ना, धर्म राज सिंह पटेल, दूधनाथ पटेल, दान बहादुर सिंह मधुर, आशुतोष त्रिपाठी, एस. एन. सिंह, योगेश यादव, कमला यादव, अनिल यादव, कुंज बिहारी, आदि नेतागण मौजूद थे l


