सपा की साइकिल रैली को पुलिस ने जबरन रोका, झंडी दिखाने जा रहे सपा नेता दूध नाथ पटेल को घर में किया नजरबंद

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादीपार्टी के कार्यकर्ताओं को आज सोराव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिगहिया गांव में साईकिल रैली निकालने से पुलिस ने रोक दिया। रैली का नेतृत्व कर रहे सपा कार्यकर्ताओं मो इरफान, विनोद यादव एवं अमित यादव को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर थाने में उठा लाई। वहीं रैली को झंडी दिखाकर रवाना करने जा रहे सपा के पूर्व जिला महासचिव दूध नाथ पटेल को उनके फाफामऊ स्थित आवास पर पुलिस ने घेर लिया और वह नजरबंद रहे। मामले की जानकारी पाते ही सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने सोराव पुलिस इंस्पेक्टर से बात की तो उन्होंने कहा कि वरिष्ट अधिकारियों के आदेश से साइकिल रैली को रोका गया है। हालांकि दोपहर बाद दूध नाथ पटेल के घर से पुलिस हटा ली गई और थाने में बैठाए गए सपा कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई पर सपा नेताओं ने बैठक कर रोष व्यक्त करते हुए इसे अलोकतांत्रिक बताया है। बैठक में प्रमुख रूप से सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, जीतलाल पासी, अमर सिंह, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, ननकऊ यादव, संदीप यादव, कुलदीप यादव, विक्रम यादव, विजय मुन्ना आदि मौजूद रहे।




